मेरिट कम मींस योजना व बेगम हजरत महल नेशनल स्कॉलरशिप की समय सारणी जारी

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)l जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने बताया है कि अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध व पारसी) हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मींस तथा बेगम हजरत महल नेशनल छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2022–23 में आवेदन ऑनलाइन करने की समय सारणी भारत सरकार द्वारा जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु छात्रों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 तथा विद्यालय/संस्था द्वारा वेरीफिकेशन करते हुए अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022 निश्चित की गई है।
इसी प्रकार पोस्ट- मैट्रिक और मेरिट-कम-मींस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 एवं विद्यालय/संस्था द्वारा वेरिफिकेशन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि बेगम हजरत महल नेशनल स्कालरशिप योजनान्तर्गत पोर्टल पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 नवंबर 2022 तथा विद्यालय/संस्था द्वारा वेरिफिकेशन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022 निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मदरसे/ शिक्षण संस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पात्र छात्र/छात्राओं के आवेदनों को परीक्षणोंपरांत अभिलेखों से मिलान करते हुए अग्रसारित करने का तथा अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं के पिछली कक्षा में 50 प्रतिशत अंक होना, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पिछली कक्षा का अंकपत्र,अभिभावक का तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र तथा प्रमाणित रसीद होना अनिवार्य है तथा एक ही परिवार के 02 ही छात्र आवेदन कर सकते हैंl उन्होंने कहा कि राज सरकार द्वारा संचारित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन ना किया गया हो अगर किसी छात्र छात्राओं द्वारा दोनों छात्रवृत्तियो में ऑनलाइन किया जाता है तो उस छात्र /छात्रा का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और उसे छात्रवृत्ति से वंचित कर दिया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

32 minutes ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

38 minutes ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

44 minutes ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

5 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

8 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

10 hours ago