मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, घने कोहरे में लिपटी दिल्ली; एनसीआर में आज भी अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम होने से पूरे दिन लोगों को तेज ठिठुरन महसूस हुई। वहीं, घने कोहरे के कारण राजधानी सुबह 11 बजे तक धूप से वंचित रही।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश इलाकों में दृश्यता 100 से 150 मीटर तक सिमटी रही। कोहरे का असर सड़क और हवाई यातायात पर भी देखने को मिला।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी कोहरे का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के लिए शुक्रवार को भी यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रदूषण और कोहरे का डबल असर

कोहरे और प्रदूषक तत्वों के मिश्रण से राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई। बीते 24 घंटे में दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 334 था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार क्षेत्र में सबसे खराब स्थिति रही, जहां AQI 441 तक पहुंच गया। प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाला धुआं 18.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।

सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के तापमान में आई गिरावट के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस हुई। रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री, जबकि पालम में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC वाले वाहनों पर रिकॉर्ड चालान

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) वाले वाहनों के रिकॉर्ड 3,746 चालान काटे गए। सख्ती के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम नजर आई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के साथ प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की। सरकार ने स्पष्ट किया कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण सख्ती से लागू किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम तक 61 हजार से अधिक PUC प्रमाणपत्र जारी किए गए।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

4 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

5 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

5 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

5 hours ago