मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

गांव में छाया मातम परिजनों में मचा कोहराम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल के पास बुधवार की रात मूर्ति विसर्जन करके घर लौटते समय अनियंत्रित बाइक पोल से टकराने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। चारों युवक मूर्ति विसर्जन कर एक ही बाइक से लौट रहे थे। एक साथ तीन युवकों की मौत से कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। दो युवक एक गांव के और दो अन्य दूसरे गांव के रहने वाले थे। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में दीपावली पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार को डीजे के साथ युवक प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़ैला ताल गये थे, मूर्ति विसर्जन जुलूस के साथ पलिया गांव निवासी सोनू राजभर (20), विवेक राजभर (22) और रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव निवासी रिक्की राजभर (18) और विक्की राजभर (22) एक ही बाइक से गये थे। विसर्जन के दौरान ही चारों युवक बाइक से सुम्भी बाजार चले गए। वहां से रात करीब नौ बजे वापस लौट रहे थे कि, रानी की सराय और जहानागंज थाना सीमा पर स्थित बड़ैला ताल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक छिटक कर सड़क के बगल मे स्थित गड्ढे में चली गई। बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से विसर्जन कर लौट रहे अन्य साथियों ने चारों को लहूलुहाने देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई और सभी को सबसे पहले पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सोनू, विवेक और रिक्की को मृतक घोषित कर दिया। विक्की की हालत गंभीर है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही गुरुवार को तीनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

11 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

13 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago