सोशल मीडिया पर रील बनाकर धौंस जमाने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की महुली पुलिस ने ऑपरेशन “तमंचा” के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए तीन युवकों को अवैध असलहे, कारतूस, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपने साथियों के बीच प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहे थे।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनसिर चौराहा से मोलनापुर रोड पर स्थित टावर के समीप तीनों युवकों को चेकिंग के दौरान दबोचा।
गिरफ्तार युवकों की पहचान रजीत उर्फ धीरज पुत्र रामअवध निवासी परमेश्वरपुर, अंकित उर्फ सूरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी सरैया तथा आकाश अग्रहरी पुत्र बालकिशुन अग्रहरी निवासी चेचुवापुर, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर, एक कट्टा 12 बोर, दो कारतूस, चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक यामाहा आर15 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 53 डीक्यू 1225 बरामद की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना महुली पर क्रमशः मु0अ0सं0 300/2025, 301/2025 एवं 302/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रील और वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के बीच धौंस जमाने का काम करते थे और साथ ही अवैध असलहे की खरीद-फरोख्त में भी लिप्त थे। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता तथा कांस्टेबल अरविन्द यादव, अभिषेक सिंह, विजय गौतम और अजीत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

6 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

18 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

18 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

18 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

18 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

19 hours ago