राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु की गई बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अशोक कुमार-सप्तम के कुशल मार्गदर्शन में सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अध्यक्षता में मंगलवार को समस्त विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता, वन विभाग अधिकारी, ए0आर0टी0ओ0 एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलिया की प्री-ट्रॉयल बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी।
बैठक में 9 मार्च को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु चर्चा की गयी। सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्रयासरत रहें तथा लम्बित मामलों एवं विशेष तौर पर विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण पर बल दिया गया। इसके साथ-ही यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुये करें, तथा आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। साथ-ही मामलें को यथासम्भव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुये सुलह-समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु जनता को प्रेरित करें।
बैठक में वी0 के0 आनन्द डी0एफ0ओ0, अरूण कुमार राय ए0आर0टी0ओ0 बलिया, जितेन्द्र कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राजकुमार सिंह अधिशासी अभियन्ता, ए0एच0 सिद्धीकी अधिशासी अभियन्ता एवं भगवान विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम के कार्यालय सहायक उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

2 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

3 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

3 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

3 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

4 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

4 hours ago