बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के काली मंदिर के सामने पचरूखिया घाट पर शुक्रवार को नहाते वक्त पांच किशोर डूब गये। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सैकड़ों लोगों गंगा घाट पर पहुँच गए। ग्रामीणों ने तीन किशोरों के शव को बरामद किया। जबकि दो की तलाश अब भी जारी है। मृतक किशोरों की शिनाख्त रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी रवि राम 14 वर्ष पुत्र दिलीप राम, सनी राम 15 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र राम तथा रेवती थाना के अचलगढ़ निवासी सिंटू कुमार 13 वर्ष पुत्र जितेंद्र राम और रेवती थाने के पियरौटा निवासी निर्मल 13 वर्ष पुत्र शिवबचन के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण तीन किशोर की तलाश में लगे हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव को देखते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। वहीं गंगा घाट पर पांचों किशोरों के कपड़े, एक मोबाइल और साइकिल को पुलिस ने बरामद किया।
बताया जा रहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव निवासी रवि कुमार राम पुत्र दिलीप राम, सनी कुमार राम पुत्र वीरेंद्र राम, निर्मल कुमार पुत्र शिवचंद चोपड़ा, अभिषेक कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद राम व रेवती थाना क्षेत्र के ही अचलगढ़ गांव निवासी सिंटू कुमार पुत्र जितेंद्र राम शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से ट्यूशन पढ़ने पचरुखिया के लिए निकले थे। इसी बीच पांचों किशोर हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे। जहां पर पांचों अपना साइकिल, मोबाइल, कपड़ा उतार कर गंगा नदी में स्नान करने लगे। इसी बीच पहले से ही गंगा घाट पर स्थान कर रहे छोटे-छोटे दो बच्चों ने किशोरों को डूबते देख चिल्लाना शुरू किया और सड़क के किनारे बैठे लोगों को किशोरों की डूबने की बात बताई। यह बात धीरे-धीरे जंगल में आग की तरह फैल गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जो जहां था वहीं से दौड़कर गंगा नदी के पचरुखिया काली मंदिर घाट पर पहुंचा, जहां पर स्थानीय मछुआरों की मदद से रवि व सन्नी के शव को गंगा नदी के पानी से बाहर निकाला। कुछ देर बाद सिंटू कुमार का भी शव बरामद हुआ। वही दो किशोरों की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी था।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…
भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…