मुठभेड़ के बाद तीन शातिर तस्कर पर काबू, एक को लगी गोली

देवरिया पुलिस मुठभेड़: गौ तस्करी करते तीन शातिर गिरफ्तार, एक घायल, पिकअप वाहन व अवैध शस्त्र बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौ तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए भाटपार रानी व बनकटा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त पुलिस फायरिंग में घायल हुआ, जबकि मौके से चार राशि गौवंशीय पशु, एक पिकअप वाहन और अवैध शस्त्र बरामद किए गए। यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।


घटना का संक्षिप्त विवरण
6 फरवरी को भाटपार रानी और बनकटा थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनकटा–अमेठीया मार्ग पर एक पिकअप वाहन में गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। पुलिस टीम ने ऐंठी के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान पिकअप से चार गौवंशीय पशु बरामद हुए और दो अभियुक्तों को मौके से पकड़ लिया गया।
तीसरा अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा और पुलिस बल पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस फायरिंग से अभियुक्त के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़ें – देवरिया: बंद मकान में लाखों की चोरी, पिपरा मिश्र गांव में हड़कंप

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
छोटे अली उर्फ कमरे आलम, पुत्र इब्राहिम अली, निवासी खगौरा, थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) अरविन्द पासवान उर्फ टेनी, पुत्र श्रीकान्त मांझी, निवासी बघड़ा, थाना मुफस्सिल, जनपद सिवान (बिहार)अफरोज आलम उर्फ सुड्डू, पुत्र शलाउद्दीन, निवासी खगौरा, थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार)
बरामदगी का विवरण – एक पिकअप वाहन,एक अदद देशी तमंचा,दो अदद कारतूस (एक जिंदा, एक खोखा),चार राशि गौवंशीय पशु,अभियुक्त छोटे अली उर्फ

ये भी पढ़ें –देवरिया में पड़ोसी विवाद ने लिया खूनी रूप, बीच-बचाव में आई बहू की हत्या

कमरे आलम का आपराधिक इतिहास
छोटे अली उर्फ कमरे आलम पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गौहत्या निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।मु0अ0सं0-407/2017 धारा 3/5ए/8 गौहत्या निवारण अधिनियम, थाना रुद्रपुर, देवरिया मु0अ0सं0-408/2017 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट, थाना रुद्रपुर, देवरिया मु0अ0सं0-125/2021 धारा 3/5/8 गौहत्या निवारण अधिनियम, थाना बनकटा, देवरिया मु0अ0सं0-01/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना बनकटा, देवरिया मु0अ0सं0-175/2024 धारा 379 भादंसं, थाना बांसगांव, गोरखपुर मु0अ0सं0-187/2024 धारा 379, 411 भादंसं, थाना बेलीपार, गोरखपुर मु0अ0सं0-175/2021 धारा 379 भादंसं, थाना गगहां, गोरखपुर

ये भी पढ़ें – WPL 2026: RCB की ऐतिहासिक जीत, अवॉर्ड्स और इनामी राशि की बरसात

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में शामिल रहे: उ0नि0 अभिषेक कुमार राय (थानाध्यक्ष भाटपार रानी), उ0नि0 विशाल कुमार (थानाध्यक्ष बनकटा), उ0नि0 दुर्गेश बरनवाल, उ0नि0 जय प्रकाश दुबे सहित कां0 अजय मौर्या, कां0 दिनेश सोनकर, कां0 शिवम सिंह, कां0 राकेश तिवारी और कां0 सज्जन चौहान।

ये भी पढ़ें – साइबर ठगी का नया तरीका: थाने को ही डराने पहुंचा गैंगस्टर

कानून-व्यवस्था पर सख्ती का संदेश
देवरिया पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि गौ तस्करी, अवैध शस्त्र और संगठित अपराध के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Patna: ‘Teachers of Bihar’ की पहल, ‘Pragyanika’ पत्रिका का भव्य विमोचन

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना में बिहार दिवस के अवसर पर “टीचर्स ऑफ बिहार” द्वारा…

3 minutes ago

Sant Kabir Nagar: अवैध कफ सिरप कारोबार का भंडाफोड़, तीन मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर जिले में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ…

8 minutes ago

देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…

4 hours ago

Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…

5 hours ago

Gorakhnath Temple: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, चरण पखारकर कराया भोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…

5 hours ago

Ballia Murder Case: मक्का तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…

5 hours ago