परिजनों से नाराज होकर मासूम तीन बच्चों ने छोड़ दिया था घर

सकलडीहा पुलिस बनी देवदूत

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बरठि गाँव के अजय चौबे के दो पुत्र व एक पुत्री परिजनों से नाराज होकर अपने ननिहाल बिहार के जमुरनी गाँव के लिए पैदल ही निकल गए।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बरठि गांव के अजय चौबे व विजय चौबे के दो पुत्र व एक पुत्री परिजनो से नाराज होकर के अपने ननिहाल बिहार के जमुरनी गांव के लिए पैदल ही निकल गए।बच्चों के हाथों में अपने कुछ कपड़े समान थे औऱ वे बच्चे पैदल ही जा रहे थे,जाते समय बीच में नई बाजार पुलिस चौकी पड़ी तो उन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और फिर उनसे,उनके घर और जाने का पता पूछने लगे तो उनमें अजय चौबे की सबसे बड़ी लड़की विद्या 11 वर्ष ,पुत्र चिराग 9 वर्ष तथा विजय चौबे के पुत्र रूद्र 8 वर्ष शामिल थे। पुलिस ने जब उनसे नाम पता पूछा तो बच्चे परिजन से इतना नाराज थे की पुलिस को भी झांसा देने लगे और सकलडीहा अपना पता बताए।
पुलिस ने जब सकलडीहा कस्बा में पता लगाया तो सही जानकारी नहीं मिल पाई फिर बच्चों को घुमा फिरा,कर पूछा गया तो वह अपने पिता का नाम अजय चौबे व विजय चौबे बताए, तथा पता ग्राम बराठी बताए तब परिजनों को सूचित किया गया।
जानकारी से पता चला कि विद्या व उसके भाई चिराग की मां का संबंध उसके पिता से 5,6 वर्षों से नहीं है,जिसके कारण वह अपने मां के पास नहीं रहते हैं और पिता से किसी बात को लेकर उनको नाराजगी हो गई तो अपने ननिहाल बिहार के जमुरनी गांव के लिए पैदल ही निकल गए। उनके साथ उनके चाचा का लड़का रुद्र भी चल दिया और तीनों पैदल ही बिहार के जमुरनी के लिए चल दिए थे।
इस संबंध में नई बाजार चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि तीनों बच्चों के परिजन आ गए हैं और उनको बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया है

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

4 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

5 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

5 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

6 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

6 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

6 hours ago