बेसिक शिक्षा के कार्यक्रमों का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया लोकार्पण

वनटांगिया जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी पहुंची है शिक्षा —विधायक सदर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोक भवन से शुभारम्भ व लोकार्पण किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार महराजगंज मे आयोजित हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले की तुलना में प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। परिषदीय स्कूलों में अवसंरचना अब कॉन्वेंट स्कूलों के समान हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में वनटांगिया जैसे दुर्गम क्षेत्र में भी परिषदीय विद्यालय का निर्माण करवाया गया है। वर्ष 2017 से पहले परिषदीय विद्यालयों में कोई अपने बच्चों को भेजना नहीं चाहता था, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में हुए अभिनव प्रयोगों और नवाचारों से आज तस्वीर बदल गई है। अब मां–बाप अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में भेज रहे हैं।
जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण में अधिकाधिक संख्या में नामांकन कराये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही समस्त विद्यालयों के शिक्षकों से अपील की कि स्कूल चलो अभियान के द्वितीय फेज में गांव- गांव जाकर एवं समिति के सदस्यों के साथ बैठक करके बच्चों के नामांकन पर विशेष रूप से कार्य करें। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि अपने विद्यालय में सकारात्मक माहौल बनाएं और नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत धूम-धाम से करें, ताकि बच्चे विद्यालय आने को प्रेरित हों। साथ शिक्षक–अभिभावक समिति को सक्रिय करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को भेजने की मानसिकता में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है और इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।
उन्होंने स्वच्छता अभियान को स्कूलों से शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। विशेषकर शौचालय और पेयजल व्यवस्था को साफ–सुथरा रखें। उन्होंने स्कूलों के आस–पास जल जमाव को भी न होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने सबको स्वांतः सुखाय का मंत्र देते हुए कहा कि शिक्षक अपना लक्ष्य स्वयं तय करते हुए कार्य करें और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में जो सुधार आया है, उसके लिए सरकार, प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि आशा है कि आगामी निपुण परीक्षा में जनपद प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज द्वारा समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि प्रथम चरण में शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत 98818 विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में रू.1200 की दर से डी0बी0टी0 के माध्यम से धनराशि प्रेषित किया जा रहा है। कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स पर विद्यालयों को 97 प्रतिशत संतृप्त कर लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त शिक्षकों से अपील की गयी कि विद्यालयों में अधिकाधिक संख्या में बच्चों का नामांकन कराया जाए और स्मार्ट क्लास टैबलेट्स आदि तकनीकी का उच्चतम प्रयोग करते हुए बच्चों के शिक्षण अधिगम में वृद्धि की जाय।
कार्यक्रम के अंत में जनपद में 314 विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क्लास में से 12 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यपक को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार समर कैम्प में सफल आयोजन करने हेतु जनपद के 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद के 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट वितरण किया गया। जनपद के कुल घोषित हुए 823 निपुण विद्यालयों में से 24 विद्यालय को जनपद स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिया गया। कुल 84 शिक्षकों को विभिन्न कार्यक्रमों में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
इससे पूर्व सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों,अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण, 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास सहित 7,409 विद्यालयों में स्मार्ट क्लॉस 5,258 विद्यालयों में आई.सी.टी. लैब शिक्षकों को 51,667 टैबलेट वितरण ऑनलाइन लखनऊ से किया गया
इस दौरान कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सदर प्रतिनिधि विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

जीवन का कुरुक्षेत्र

✍️ विजय गुंजन जीवन के कुरुक्षेत्र में हर मोड़ पर चक्रव्यूह रचे हैंचाहे जितना प्रयत्न…

4 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा सभागार में बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर

बराव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति बरहज/देवरिया…

4 hours ago

सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 32 संस्थानों की जांच; 15 को नोटिस, 3 सील

कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होमों में चला संयुक्त निरीक्षण अभियान, फायर व विद्युत सुरक्षा…

4 hours ago

मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों की पदयात्रा, जल सत्याग्रह का ऐलान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन से मोहन सेतु निर्माण की…

4 hours ago

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

2 days ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

2 days ago