18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विराट किसान मेला का होगा आयोजन

मेले में विभिन्न विभागों एवं निजी क्षेत्र के कृषि निवेश कम्पनियों की लगायी जायेगी प्रदर्शनी

वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित दी जायेगी तकनीकी जानकारी

संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की जानकारियां प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते कृषक- उप कृषि निदेशक

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराया है कि 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2022 तक एग्रोक्लाइमैटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेला का आयोजन आचार्य नरेन्द्रदेव इण्टर कालेज पथरदेवा में किया जायेगा, जिसमें पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा के वैज्ञानिकों द्वारा पशुपालन पर, आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के वैज्ञानिकों द्वारा भारतीय सब्जी अनुसंधान केन्द्र वाराणसी के वैज्ञानिक द्वारा सब्जी उत्पादन के बारे तकनीकी जानकारी दी जायेगी। साथ ही प्रगतिशील/एचीवर किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, एग्रो, सिंचाई, लघु सिचाई विद्युत, बैंकर्स, एन०जी०ओ०/एफ०पी०ओ०, कृषि ज्ञान केन्द्र/विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है किसान मेला में फसल अवशेष प्रबन्धन, बुवाई, कटाई, मढ़ाई के कृषि यंत्रों एवं अन्य कृषि यंत्रों का भी प्रदर्शन किया जायेगा तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना व ट्रैक्टर कम्पनियों के स्टाल लगाये जायेंगे। इसमें विभिन्न विभागों एवं निजी क्षेत्र के कृषि निवेश कम्पनियों की भी प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। साथ ही विराट किसान मेला / कृषि प्रदर्शनी में फूड कोर्ट बनाया गया है जिसमे सभी प्रकार के खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।
जनपद के समस्त किसान बन्धुओं को उन्होने अवगत कराया है कि वे उक्त तिथि को किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें। साथ ही कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा गेहू बीज, कृषि यन्त्र कृषि रक्षा रसायन उर्वरक इत्यादि का स्टाल लगाया जायेगा। किसान मेले में कृषक विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की जानकारियां प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

20 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

24 hours ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

24 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों ने हासिल किया ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सात शोधार्थियों ने…

1 day ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर…

1 day ago

नवीन आयकर अधिनियम-2025 की जानकारी देने को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, 15 से 31 जुलाई तक लगेगा शिकायत निवारण शिविर

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) आयकर विभाग, बलिया द्वारा वित्त मंत्रालय की'प्रारम्भ-2026' पहल के अंतर्गत शुक्रवार…

1 day ago