जल जीवन मिशन योजनाओं की सीडीओ ने की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा जल जीवन मिशन योजनाओं की गुगलमीट के माध्यम से समीक्षा की गयी, जिसमें अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि मे०एल०सी० इन्फ्रा प्रा०लि० 230 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है, जिसमें शिरोपरि जलाशय 105 नग का कार्य प्रगति पर है, 795.00 कि०मी० पाइप लाइन ग्राम पंचायतो में डाल दी गयी है व FHTC 32015 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं। मे० गायत्री प्रोजेक्ट लि0 द्वारा 194 नग परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया गया है, जिसमें शिरोपरि जलाशय 27 नग का कार्य प्रगति पर है. 587.00 कि०मी० पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 27506 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं। मे० रित्विक कोया द्वारा निर्धारित लक्ष्य 282 के सापेक्ष मात्र 16 डी०पी०आर० बनाये हैं तथा एक ही टीम लगायी गयी है जबकि इनके पास कुल तीन टीम है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शेष दोनों टीमों को फिल्ड में उतारकर कार्य करायें व भूमि की उपलब्धता के लिए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करके एक सप्ताह के अन्दर कुल 282 प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ करायें। कवर एग्रीमेन्ट कुल 634 के सापेक्ष वर्तमान तक 512 ही तैयार कराये गये हैं, उक्त के सम्बन्ध में अगले एक सप्ताह के अन्दर उक्त समस्त कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। तीनों फर्मों के धीमी प्रगति को बढ़ाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मे० गायत्री प्रोजेक्ट लि० प्रोजेक्ट मैनजर अनिल कुमार यादव व मे० एल०सी० इन्फ्रा प्रा०लि० रामानुज तिवारी को निर्देश दिये गये है कि जितनी योजनाओं का SLSSC Approved हो गया है उसको तत्काल ट्राईपार्टी एग्रीमेन्ट डी०पी०आर०ओ० कार्यालय में जमा कराये। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि मे० एली०सी० इन्फ्रा प्रा०लि० को FHTC 10000 नग, मे० गायत्री प्राजेक्ट लि0 FHTC 10000 नग कनेक्शन की प्रगति को एक सप्ताह के अन्दर बढाये। यह भी निर्देशित किया गया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए मिट्टी की खुदाई का कार्य दोनों फर्मों द्वारा किया जा रहा है एवं सड़क से न्यूनतम डेढ़ मी0 की दूरी पर ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाय व पाइप लाइन बिछाने के उपरान्त ट्रेंच की भराई की जाये। वहीं पी0डी0डब्ल्यू0डी0 की क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल सही किया जाय।
बैठक में उपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर मे0 रित्विक कोया भूषण भिड़े द्वारा अवगत कराया गया कि 19 अक्टूबर, 2022 तक 45 नग DPR तैयार कर अधिशासी अभियन्ता, खण्ड कार्यालय, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), देवरिया में जमा कर दिया जायेगा। धीमी प्रगति होने के कारण तीनों फर्मों को अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा नोटिस देने का निर्देश दिये गये।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

1 hour ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

1 hour ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

2 hours ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

2 hours ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

2 hours ago