बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झाला तरहर में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार के निर्देशन में क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल शिवपाल सिंह ने शुक्रवार को मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाया!
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत झाला तरहर के ग्रामीणों में सुनील पांडे प्रवीन पांडे तहसीलदार पांडे साहिल पांडे आदर्श पांडे शिवप्रसाद तिवारी शिवप्रसाद यादव जयप्रकाश पांडे सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी पयागपुर को प्रार्थना पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करवाई थी जिस पर उप जिलाधिकारी पयागपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व लेखपाल को मौके पर भेज कर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रास्ते के अतिक्रमण को हटवाया!
इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने बताया कि राजस्व लेखपाल को भेज कर रास्ते के अतिक्रमण हटवा दिया गया है! यदि दोबारा रास्ते पर अतिक्रमण हुआ तो कड़ी कार्रवाई कराई होगी!
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। क्या किसी बच्चे का खुद कपड़े पहनना, स्ट्रोक के…
लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने अपने जीवन में…
व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानी लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते हुए कल की घटनाओं का…
प्रस्तुत रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते दिनों की कहानी नहीं, बल्कि वर्तमान को समझने…
पेट्रोल की बादशाहत को चुनौती! भारत में E100 ईंधन को हरी झंडी, क्या अब घटेगी…
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 7:01…