तीन दिवसीय भगवान श्रीराम कथा काभव्य आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार की देर शाम नगर पालिका स्थित श्रीराम घाट पर सरयू माता सत्संग समिति द्वारा तीन दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया।कथा में अनंत पीठ आश्रम बरहज के पंडित विनय मिश्रा ने भाव की चर्चा करते हुए कहा कि, भगवान भाव से मिलते हैं। भगवान साधना उपासना आराधना आदि सभी के साथ प्रभु श्रीराम से आपके भक्ति भाव जुड़ जाए तो सदैव भगवान आपके पास है। पंडित विनय मिश्रा ने श्रीमद्भागवत कथा का उदाहरण देते हुए कहा कि, गजेंद्र का जीवन संकट में था वाहक पांव पड़कर सरोवर के भीतर ले जा रहा था, पहले गजेंद्र को विश्वास था कि मेरे परिवार कुटुंब के लोग मेरी रक्षा करेंगे लेकिन जब कोई रक्षा नहीं कर सका तब गजेंद्र ने भगवान को संकट की घड़ी में भाव के साथ पुकारा, गजेंद्र के भाव पर भगवान नंगे पांव दौड़े हुए गजेंद्र की रक्षा की। भगवान तो केवल भाव के भूखे हैं प्रेम के भूखे हैं, गोस्वामी जी कहते हैं, राम ही केवल प्रेम पियारा, जान ले हु जग जननी हारा। इसलिए भक्तों भगवान का भजन श्रद्धाभाव से करें इस भवसागर से पार हो जाएंगे । इस दिव्य अवसर पर कथा व्यास अंगद प्रसाद द्विवेदी, विद्याभूषण, उदय शंकर शुक्ला ,अरविंद व्यास राधे-राधे ,सुमन जी महाराज, गणेश मिश्रा एवं कथा के आयोजक सुधाकर त्रिपाठी सहित अन्य श्रोतागण कथा में मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

2 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

4 hours ago

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

6 hours ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

8 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

12 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

12 hours ago