आधुनिक शोध तकनीकों पर केंद्रित त्रि-दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के शोध भवन स्थित सेमिनार हॉल में भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में त्रि-दिवसीय एक्स-रे फ्लोरेसेंस स्पेक्ट्रोस्कोपी व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य वक्ता प्रो. नंद लाल मिश्रा (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. यू. एन. त्रिपाठी ने व्याख्यान श्रृंखला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अजय सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं शोधोन्मुख कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को आधुनिक शोध तकनीकों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
मुख्य वक्ता प्रो. नंद लाल मिश्रा ने अपने व्याख्यान में एक्स-रे फ्लोरेसेंस स्पेक्ट्रोस्कोपी की कार्यप्रणाली, तत्वीय विश्लेषण में इसकी उपयोगिता तथा कृषि, फॉरेंसिक विज्ञान और मटेरियल साइंस जैसे क्षेत्रों में इसके व्यापक अनुप्रयोगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह तकनीक तीव्र, प्रभावी एवं विश्वसनीय मानी जाती है तथा शोध एवं औद्योगिक क्षेत्रों में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार यह व्याख्यान श्रृंखला आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज की टूटी सड़क और अधूरा मोहन सेतु बना सियासी मुद्दा, सपा ने सरकार को घेरा

देवरिया में गरजा सपा का विरोध: बरहज की बदहाल सड़क, अधूरा मोहन सेतु और महंगाई…

2 hours ago

देवरिया से योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- “गुंडे मिट्टी में मिल गए”655 करोड़

देवरिया में गरजे योगी: “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” से “विकास मॉडल” तक बदली यूपी की…

2 hours ago

CM से मिलने की तैयारी पड़ी भारी! देवरिया में सपा नेता को पुलिस ने रोका

देवरिया में आधी रात पुलिस कार्रवाई, सपा नेता अनिल यादव नजरबंद; CM से मिलने से…

3 hours ago

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

20 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

22 hours ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

1 day ago