अंडा खरीदने के विवाद को लेकर नाबालिक की हत्या तीन गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।घुघली वार्ड नंबर 10 निवासी चंदन पुत्र रामकिशोर 15 वर्षीय का शव घुघली कस्बे से पांच किलोमीटर दूर थाना कोठीभार क्षेत्र के अहिरौली गांव के नदी किनारे केले के खेत में मिला।शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है ।मौके पर पहुंची घुघली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । गुरुवार को देर शाम मृतक चंदन के घर से तीनों आरोपी श्याम , सन्नी, निखिल ने एक ही बाइक पर चंदन को बैठाकर ले गए। उसके बाद से चंदन घर नहीं लौटा। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद शनिवार को मृतक चंदन के परिजन घुघली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए। उसके बाद पुलिस चंदन के तलाश में जुट गई। और चंदन को साथ में ले गए दोस्तों से पूछताछ करना शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि चंदन की हत्या अहिरौली गांव में गंडक नदी किनारे तीन चचेरे भाइयों ने की थी। इसमें आरोपी निखिल जो नाबालिग है उसने पुलिस को बताया कि चंदन की गुरुवार रात में अहिरौली गांव के नदी किनारे केले के खेत में हत्या कर शव छुपाया गया है । पुलिस ने निखिल की निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया।
बताया जाता है कि तीन चचेरे भाइयों ने 115 रुपए अंडे खरीदने के विवाद के बाद चंदन की हत्या की थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

7 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

8 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

9 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago