Categories: Uncategorized

मोबाइल पर धमकी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

खेजुरी थाना क्षेत्र में युवक की लालच और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण शादी टूटने के बाद, वह लड़की को बदनाम करने की साजिश में जुट गया। आरोप है कि युवक ने लड़की की एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता का आरोप है कि 2023 में खेजुरी निवासी लड़की की शादी उभांव थाना क्षेत्र के बासपार बहोरवा निवासी मोनू से तय हुई थी। लड़की के पिता के अनुसार रिश्ता तय होने पर सोने की अंगूठी और नगद उपहार स्वरूप दिए गए। पिता का आरोप है कि शादी के बाद लड़के और उसके परिवार की मांगें लगातार बढ़ने लगी। परेशान होकर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। समझौते के तहत दोनों पक्षों ने दिए गए उपहार वापस कर दिए, लेकिन लड़के पक्ष ने नगद नहीं लौटाए। पिता ने अपनी बेटी के लिए नया रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया। पता चलने पर मोनू ने जुलाई 2024 से लड़की और उसके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। वह अनायास लड़की के गांव आने लगा और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़की की एडिटेड तस्वीरें पोस्ट करने लगा।
लड़के ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लड़की के पिता को कॉल करके गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां भी देने लगा। थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर लड़की के पिता ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने पुलिस को शनिवार को आदेश दिया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

संपत्ति विवाद ने ली दो जिंदगियां, बेटे की हत्या के अगले दिन पिता की भी मौत

अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पैतृक संपत्ति विवाद ने एक…

1 minute ago

वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को दिए 700 मिलियन डॉलर, जानिए शहबाज सरकार कहां करेगी इतनी बड़ी रकम का इस्तेमाल

इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए वर्ल्ड बैंक…

12 minutes ago

पीएम मोदी की कूटनीति से खाड़ी देशों के साथ रिश्तों को नई मजबूती, GCC के 5 देशों से मिला सर्वोच्च सम्मान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय और व्यक्तिगत कूटनीति के चलते…

25 minutes ago

न्याय विभाग वेबसाइट से गायब हुईं जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइलें, ट्रंप की फोटो समेत अहम दस्तावेज लापता

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्याय विभाग (Department of Justice – DOJ) की आधिकारिक…

38 minutes ago

वे अमर नाम, जिनके जाने से इतिहास की आँखें नम हो गईं”

21 दिसंबर भारत और विश्व के इतिहास में 21 दिसंबर केवल एक तारीख नहीं, बल्कि…

5 hours ago