संपत्ति विवाद ने ली दो जिंदगियां, बेटे की हत्या के अगले दिन पिता की भी मौत

अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पैतृक संपत्ति विवाद ने एक ही परिवार की दो जिंदगियां लील लीं। गोली लगने से पहले बेटे की मौत हुई और उसके अगले ही दिन घायल पिता ने भी दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना बरौला जाफराबाद के मोहल्ला जाहरवीर नगर की है, जहां गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हिंसक हो गया। यहां रहने वाले प्रवेश सिंह अपने परिवार के साथ प्लॉट के एक हिस्से में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, प्रवेश सिंह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता हरप्रसाद ने पैतृक संपत्ति की लिखापढ़ी प्रवेश को छोड़कर अपने अन्य तीन बेटों—रवेंद्र, छोटे और दिनेश—के नाम कर दी थी। यही नहीं, जाहरवीर नगर स्थित प्लॉट भी उन्हीं के नाम कर दिया गया, जिससे लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

विवाद के दौरान फायरिंग

गुरुवार को रवेंद्र, छोटे और दिनेश महिलाओं के साथ प्लॉट पर पहुंचे। इसी दौरान संपत्ति को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। आरोप है कि तीनों ने प्रवेश सिंह और उनके बेटे सोनू पर गोली चला दी।

• सोनू को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

• प्रवेश सिंह को एक गोली लगी, उन्हें गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

ये भी पढ़ें – वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को दिए 700 मिलियन डॉलर, जानिए शहबाज सरकार कहां करेगी इतनी बड़ी रकम का इस्तेमाल

बेटे के अंतिम संस्कार के बाद टूटा दूसरा कहर

शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में सोनू का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की हत्या से परिवार पहले ही सदमे में था। इसी बीच रात को मेडिकल कॉलेज से खबर आई कि वेंटिलेटर पर भर्ती प्रवेश सिंह ने भी अंतिम सांस ले ली।
इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने तीनों आरोपित किए गिरफ्तार

प्रवेश के छोटे बेटे कृष्णगोपाल ने चाचा रवेंद्र, दिनेश और चचेरे भाई कृष्णा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़ें – पीएम मोदी की कूटनीति से खाड़ी देशों के साथ रिश्तों को नई मजबूती, GCC के 5 देशों से मिला सर्वोच्च सम्मान

इलाके में दहशत

इस दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

जनगणना 2027 के तहत जनप्रतिनिधियों की स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश द्वारा भारत की…

14 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता व शोध सुदृढ़ीकरण पर मंथन

डॉ. शशि बाला सिंह ने किया शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का मूल्यांकन गोरखपुर (राष्ट्र की…

14 hours ago

माँ तुझे प्रणाममातृ दिवस पर विशेष -हरवंश डांगे

"मां का सम्मान उसकी ममता की पहचान है मातृ दिवस पर दिल यह कहे मां…

16 hours ago

शिक्षा जगत में क्रांति ला रहा ‘टीचर्स ऑफ बिहार

प्रदेश की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनी मिसाल पटना(राष्ट्र की परम्परा)बिहार की शिक्षा व्यवस्था…

16 hours ago

कामर्शियल गैैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये जाने के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से महंगाई बड़ेगी-विजय रावत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को…

16 hours ago

युद्धग्रस्त अरब देशों के पुनर्निर्माण में जुटेंगे यूपी के कुशल हाथ

खाड़ी देशों में रोजगार के नए अवसर, पूर्वांचल के युवाओं में बढ़ा उत्साह घनश्याम तिवारी…

16 hours ago