सड़क किनारे आग में जलकर नष्ट हो रहे हजारों पौधे

गोला/गोरखपुर( राष्ट्र की परम्परा)
वन विभाग लाखों रुपये खर्च करके हर वर्ष सड़कों के किनारे पौधे लगाता है, लेकिन ये बड़े होने से पहले ही आग की भेंट चढ़ रहे हैं। वन विभाग के पास आग को रोकने वाली फायर लाइन जैसी कोई योजना नहीं है। इससे वातावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है, साथ में हरित क्रांति को भी नुकसान हो रहा है। अधिकांश मार्गों पर सड़क किनारे आग लगने से वन विभाग के अलावा किसानों के पेड़ भी जल रहें हैं, इस ओर यदि थोड़ा सा ध्यान दिया जाए तो लाखों पौधों को बचाया जा सकता है।
गोला बांसगांव तहसीलों में अधिकांश मार्गों पर सड़क किनारे खड़े पेड़-पौधों को आग की लपटों से झुलसा हुआ देखा जा सकता है। मझगवां से सोनाईचा मार्ग पर सैकड़ो की संख्या में पेड़ जलकर नष्ट हो गए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आग अधिक नुकसान पहुंचा रही है। आग को रोकने के लिए सड़क किनारे फायर लाइन जगह-जगह चार से पांच फीट खाई खोदकर मिट्टी डाल दी जाती है, इससे आग आगे बढ़ने से रुक जाती है। इस वर्ष यह फायर लाइन नहीं बनाई गई। फायर लाइन नहीं बनने से एक बार आग लग जाती है तो बढ़ती चली जाती है। सरकारी व गैर-सरकारी विभागों द्वारा पर्यावरण का संदेश दिया जाता है, लेकिन यही संदेश देने वाले पेड़ों में लग रही आग को देखते हैं और आगे निकल जाते है। इसकी सूचना भी देना जरूरी नहीं समझते।

लोगों की लापरवाही से लगती है सड़क किनारे आग

वन विभाग के पास आग लगने का कोई कारण भी सामने नहीं आता है कहीं किसान, तो कहीं धूम्रपान करने वालों की लापरवाही इन जीवनदायी पेड़ों को भस्म कर रही है। वन विभाग हर बार गर्मी के मौसम में लगने वाली आग को रोकने के लिए गंभीर नजर नहीं आता है। वन विभाग के हर वर्ष सैकड़ो पेड़-पौधे आग की लपटों से खामोश हो जाते हैं, लेकिन वन विभाग को आज तक आग लगाने वाले एक भी शख्श का पता नहीं चल सका है। बस पेड़-पौधों लगाने की योजना तो वन विभाग के पास हैं, लेकिन सड़क किनारे खड़े पेड़-पौधों को आग से बचाने की कोई योजना विभाग के पास नहीं है। आग से खोखले हुए बड़े पेड़ हादसों को दावत दे रहे हैं। ऐसी ही पेड़ जलते रहे तो सड़कों की हरियाली खत्म हो जाएगी।

सड़क किनारे आग लगी देखें तो तुरंत दें सूचना – वन क्षेत्राअधिकारी

वन क्षेत्र अधिकारी शिवजीत सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग तुरंत कार्रवाई करता है। वन विभाग के साथ जनमानस का सहयोग आवश्यक है। यदि आग लगाने वाले का पता चलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सर्किल क्षेत्र में अधिकांश मार्गों पर गर्मी के मौसम सड़क किनारे खड़े पेड़-पौधों में आग लग रही है। जिससे पेड़ पौधे वृक्ष बनने से पहले खत्म हो रहे हैं। हम सबका फर्ज है कि इनको बचाया जाए। सड़क किनारे पेड़ों में आग लगी देखेें तो वन विभाग, फायर ब्रिगेड आदि को तुरंत सूचना देकर अपना फर्ज अवश्य निभाएं। आपकी एक सूचना हजारों पौधों को बचा सकती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

4 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

6 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

6 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

6 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

6 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

16 hours ago