वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में जिले से दिल्ली जाएंगे हजारों कांग्रेसी: विजयशेखर मल्ल रोशन

कांग्रेसियों ने दिल्ली में आयोजित महारैली के सफलता के लिए बनाई रणनीति

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाले वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की सफलता के लिए वृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में जनपद से हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने साधनों से जाएंगे। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में लोंगो को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के कुशासन से देश की जनता को निजात दिलाने के लिए यह महारैली किया जा रहा है। हमारे नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ना चाहती है लेकिन कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस सरकार के विरोध में चट्टान की तरह खड़ा है। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि यह सरकार जनविरोधी है, इसको केवल वोट की राजनीति करनी है, आमजन से कोई सरोकार नहीं है। जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बिना कांग्रेस के इस देश का भला नहीं होने वाला है। जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार दलित, गरीब, नौजवान, किसान विरोधी है चुनाव में जितने वादे किए वह पूरा नहीं किया। बैठक को जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र, जिला प्रवक्ता संजीव मिश्र, शिवशंकर सिंह, रामविलास तिवारी,मनीष रजक,इस्लाम खान,बदरे आलम,प्रमोद श्रीवास्तव,सुच्चन खान,अवधेश यादव,दिनेश गुप्ता, रामकेवल चौहान,शिवलाल वर्मा,योगेंद्र गुप्ता, आदि ने सम्बोधित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

12 minutes ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

30 minutes ago

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

4 hours ago

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

5 hours ago

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

6 hours ago