बलिया ( राष्ट्र की परम्परा)
बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार से सटे हॉस्पिटल रोड कोटवा मोड पर स्थित एक बंद मकान का ताला काटकर चोरों ने लगभग 20 हजार नगद व लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी शुक्रवार की देर शाम राजस्थान से वापस लौटे गृह स्वामी व परिजनों को तब हुई। ताला टूटा था और घर के सामान बिखरे थे। 20 हजार नगद व सोने, चांदी के जेवरात तथा कीमती कपड़े आलमारी से गायब थे।
बता दें कि हॉस्पिटल रोड कोटवा मोड पर मनोज श्रीवास्तव ने अपना मकान बनवाया है। मकान बंद कर पूरा परिवार राजस्थान गया था। वहां से लौटने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। बैरिया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)न्यायालय द्वारा अनुदेशकों के हित में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय से शिक्षा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में चल रही सात दिवसीय “प्राचीन भारतीय…
एक-एक फाइल खोलकर की गहन जांच गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पर्यटन भवन स्थित कलेक्ट्रेट परिसर उस समय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद…
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर महराजगंज (राष्ट्र…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने और भारत…