एसआईआर-2026 अभियान की प्रगति की डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी कक्ष में हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य जारी है। आलेख्य प्रकाशन के बाद छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता सूची को परिष्कृत करने के लिए दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिसकी अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 निर्धारित थी।
उन्होंने फॉर्म-5, फॉर्म-6 और फॉर्म-7 भरने एवं जमा करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि व्यक्तिगत रूप से अथवा बीएलए के माध्यम से फॉर्म जमा करते समय निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन आवश्यक है।
बैठक में नो-मैपिंग से संबंधित आंकड़ेवार डाटा सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने के निर्देश सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिए गए।
बताया गया कि प्राप्त दावे और आपत्तियों पर 27 फरवरी 2026 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुनवाई और सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 03 मार्च 2026 तक मतदाता सूची की जांच की जाएगी और आयोग की अनुमति प्राप्त करने के उपरांत 06 मार्च 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एसआईआर-2026 अभियान में सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रामदरश, अपना दल (यस) के जिला अध्यक्ष सचिन सिंह सैंथवार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप यादव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार, बसपा के जिला सचिव अभिषेक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास रिजवी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

55 minutes ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

59 minutes ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

1 hour ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

1 hour ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

1 hour ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

2 hours ago