मनरेगा में फर्जी हाजिरी लागा कर मलाई काट रहे जिम्मेदार, अधिकारी मौन

मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत कुईया कंचनपुर व लक्ष्मीपुर ब्लाक के लालपुर कल्याणपुर का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मिठौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुईया कंचनपुर व लक्ष्मीपुर ब्लाक के लालपुर कल्याणपुर में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है। रोजगार सेवक और जिम्मेदारों की मिली-भगत से फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार, मिठौरा ब्लाक के कुईया कंचनपुर में शिव शंकर चौधरी के खेत से राधेश्याम गोड़ के खेत तक सीसी रोड़ कार्य हो रहा है इस कार्य के लिए वर्क कोड संख्या3152004004 /आर सी 958486255823635064 के तहत दो मास्टर रोल जारी किए गए। कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन किया गया तो पाया गया कि मौके पर 5 मजदूर काम कर रहे थे। इसके बावजूद रोजगार सेवक द्वारा प्रतिदिन 20 से अधिक मजदूरों की फर्जी ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है। हाजिरी के लिए लोगों को इकट्ठा करके फोटो खींचकर हाजिरी लगाया जा रहा है।
ठीक यही हाल लक्ष्मीपुर ब्लाक के लालपुर कल्याणपुर में है जो पक्की सड़क से महेन्द्र के खेत तक चकबंद पर मिट्टी कार्य हो रहा है।इस कार्य के लिए वर्क कोड संख्या 3152002070 /एल डी/958486255824802034 के तहत 8 मास्टर रोल जारी किए गए। कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन किया, तो पाया कि मौके पर 15 मजदूर काम कर रहे थे। इसके बावजूद रोजगार सेवक द्वारा प्रतिदिन 65से अधिक मजदूरों की फर्जी ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है। हाजिरी के लिए लोगों को इकट्ठा करके फोटो खींचकर किया जा रहा है।फिर भी इन दोनों ब्लाक के आला अधिकारी जांच की जगह मौन धारण कर मैनेज में लगे रहते हैं। जबकि सरकार के मनरेगा योजना का उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराना है। लेकिन इस योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने के बजाय रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान और ब्लाक कर्मचारियों की मिली-भगत से उनके निजी स्वार्थ के लिए उपयोग किया जा रहा है।
इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराते हैं। सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किया जायेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago