इस राखी भाइयों की चांदी, बहने भी पाएंगी गहने, सराफा बाजार में बढ़ी रौनक

सादुल्लाहनगर ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) सराफा बाजार में चांदी की राखियां बहनों को खूब लुभा रही है ।भाइयों ने भी बहनों की खुशियों के सामने बजट की सीमाओं को नजर अंदाज करने की पूरी कोशिश की है ।उपहार के लिए सोने चांदी के गहनों की जमकर खरीदारी की गई। 19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इसे लेकर सादुल्लाहनगर बाजार गुलजार रहा। रक्षाबंधन का पर भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसे आजीवन सुरक्षा का वचन दिलाने का है। लेकिन अब समय के साथ ही इसे मनाने के तरीकों में भी बदलाव आ गया है। व्यापारी भी इसे भुलाने में पीछे नहीं है। रक्षा के लाल धागों की जगह अब महंगी राखियो ने स्थान ले लिया है। तुलसी चंदन रुद्राक्ष के साथ श्रीराम लला व श्याम बाबा की मूर्ति व राम जन्म भूमि के मॉडल वाली राखियां सबकी पसंद बन रही है। बहने बाहर रहने वाले भाइयों को डाकघर व कोरियर से राखी भेज रही है ।भाई भी बहनों को डाक व करियर के अलावा ऑनलाइन उपहार भी भेज रहे हैं।
बालमन को लूभ रही डोरी, लंबा व टेडी बेयर वाली राखियां सादुल्लाह नगर बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री डोरी वाला लुंबा राखी की है। प्राइमरी स्कूल के सामने राखी विक्रेता संतोष गुप्ता कहते हैं। की डोरी राखी ₹10 व लुंबा राखी ₹20 से ₹250 तक है। बच्चों की टेडी बेयर राखी ज्यादा पसंद आ रही है। दुकानदार मुरलीधर गुप्ता ने बताया कि ₹5 से लेकर ₹300 तक राखियां है। बच्चों के लिए टेडी बेयर एंग्री बर्ड मोटू पतलू व चार पहिया वाहनों वाली राखियां भी है। जिन्हें बहने छोटे भाइयों के हाथों पर बात कर उन्हें आशीर्वाद के साथ खुशियां भी देगी।।
सुबह रहेगा भद्रा का साया, दोपहर बाद मानेगा रक्षाबंधन पंडित महेश कुमार तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन दोपहर 1:30 बजे मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार भद्रा 18 अगस्त की रात 2:21 से शुरू हो रही है ।जिसका समापन 19 अगस्त की रात 1:24 पर होगा। 19 अगस्त को सुबह से दोपहर तक भद्रा होने के कारण भाई को राखी बांधना शुभ नहीं है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गौ सदन में अचानक पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं की खुली पोल

मधवलियां गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए सख्त…

47 minutes ago

गांव चलो अभियान: दोस्तपूरा शक्ति केंद्र पर स्वच्छता और जनसंपर्क से जागरूकता की नई पहल

स्वच्छता के साथ विकास का संदेश, दोस्तपूरा में भाजपा का विशेष अभियान कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की…

55 minutes ago

रेलवे ट्रैक पर मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक…

1 hour ago

CCTV में कैद मौत का लाइव मंजर, वकील पर बरसी गोलियां

मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

10 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

18 hours ago