पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार के निर्देशन में सेक्टर मजिस्ट्रेट को तीसरा प्रशिक्षण एचआरपीजी कॉलेज के सेमिनार हाॅल में दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम एवं रोजगार डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी ने मतदान दिवस से पूर्व मतदान पार्टी रवानगी, मतदान दिवस को प्रात: 5.30 बजे से मॉक पोल की कार्यवाही, सावधानी, ईवीएम में आने वाली समस्या, पीठासीन अधिकारी द्वारा भरे जाने वाले प्रपत्र, मतदान समाप्ति प्रक्रिया, लिफाफे तैयार करना तथा सामग्री जमा काउंटर पर समान जमा करने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया। इसके उपरांत समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को ईवीएम के सफल संचालन हेतु हैंड्स ऑन कराया गया। इसके साथ मतदाता प्रतिशत संकलन एप (एमपीएस एप) संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश एवम सुझाव दिया कि दिनांक 24 मई को प्रात: 7.30 बजे तक मतदान पार्टी रवानगी स्थल एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद पहुँच कर अपनी पार्टी को समस्त निर्वाचन सामग्री प्राप्त करा कर ससमय रवाना कराएंगे। साथ ही मतदान दिवस पर मतदाता प्रतिशत संकलन एप (एमपीएस एप) के माध्यम से सूचना भेजते हुए, मतदान सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
बलरामपुर की छात्रा की मौत के बाद हाईकोर्ट सख्त 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई लखनऊ,…
लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर गांवों से…
गोपालगंज, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड…
विश्व शिक्षक दिवस विशेष: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों को मिल रहे खेल…
अफजल अली ने डॉक्टर रिदा से की शादी मोतिहारी, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के…
https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2106815446645440850?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2106815446645440850%7Ctwgr%5Ef83b9f525cddd092e85b978b92e8e273d7a87ce1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fnational%2Fabhijeet-dipke-challenges-amit-shah-over-arrest-claims-october-10-protest नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और…