नगरपालिका परिषद की पोल खोलती ये गौरा सड़क

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दूसरी बार प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार गुणवत्ता में मानकों की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाने का दावा करती है साथ ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की घोषणा करते थकती नहीं है, किन्तु देवरिया मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर स्थित नगर पालिका गौरा बरहज मे सड़क निर्माण कार्यों मे मानकों कि खुलेआम अनदेखी की गयी है कुछ ही दिन पूर्व हुए 2.66 करोड़ की लागत से बनी गौरा बरहज सड़क की जर्जर हालात को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौरा सड़क को बनाने में गुणवत्ता के मानकों का किस प्रकार से अनदेखी की गई हैं की सड़क की दशा देखते बनती हैं और यह इसी से साबित हो रहा है कि बनने के 1 वर्ष के भीतर ही इस सड़क को पुनः वनवाने की जरूरत आन पड़ी है ।विदित हो कि नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की दो प्रमुख सड़कों में सुमार अटल तिराहे से गौरा बरगद के पेड़ तक की 2 किलोमीटर लंबी सड़क कई ठेकेदारों के लिए वाटर लू साबित हो चुकी है ।पिछले 25 वर्ष में यह सड़क 4 बार बन चुकी है ।डेढ़ वर्ष पूर्व कोरोना के लॉक डाउन के दौरान 2.66 करोड़ की लागत से यह सड़क बनाई गई थी लेकिन बनने के साथ ही यह सड़क जगह-जगह टूटने लगी। चर्चा तो यह भी है कि अभी पूरी सड़क बनी भी नहीं और पैसे का बंदरबांट किया जाने लगा। गौरा में राधेश्याम तिवारी के घर से बरगद के पेड़ तक 4 माह पूर्व बनी सड़क जगह-जगह टूटने लगी है ।यहां तक कि इसके किनारे वाली नाली पर बिना पूरा स्लैब लगाए ही आनन-फानन में भुगतान भी ले लिया गया है ।विशंभर तिवारी के घर से बाला गोड़ के घर तक 4 माह पूर्व बनी सड़क इस तरह क्षतिग्रस्त हो गई है की तेज बारिश हो जाने पर भारी मात्रा में गिट्टी एकत्र हो जा रही है। जयनगर में पूर्व सांसद मोहन सिंह के आवास की तरफ जाने वाले मोड़ से पीपल पेड़ तक यह सड़क बनी ही नहीं है ।जिसके चलते उसमें तीन से 4 इंच पानी हल्की बरसात में भी लग जा रहा है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायत पूर्व सभासद सचिन सिंह ने विधानसभा चुनाव के समय जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम चौहान से किया था जिसका नतीजा यह हुआ है कि अटल तिराहे से तिवारीपुर तक यह सड़क फिर से बनाई गई है ,लेकिन लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर 2.66 करोड रुपए के सरकारी धन का बंदरबांट इस तरह क्यों किया गया ।किसी भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी की नजर इस गुणवत्ता विहीन निर्मित सड़क पर क्यों नहीं पड़ी यह आमजनमानस के समझ में नहीं आ रहा है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

5 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

5 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

5 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

5 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

6 hours ago