प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का किया गया तृतीय मिलान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य कोषाधिकारी वैभव कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का तृतीय मिलान कोषागार कार्यालय, संत कबीर नगर में
व्यय प्रेक्षक ब्रज किशोर सिंह की उपस्थिति में व्यय लेखा टीम द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 11 प्रत्याशियों में से सभी 11 प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखा रजिस्टर मिलान हेतु प्रस्तुत किया गया। निरीक्षण/मिलान के दौरान प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव प्रचार में अब तक किए गए खर्च का व्यय लेखा रजिस्टर से मिलान किया गया। व्यय लेखा रजिस्टर पर पाई गई कमियों को अंकित किया गया तथा मतगणना के बाद व्यय दैनिक रजिस्टर को सभी कमियां दूर कराते हुए निर्धारित समय में जमा करने हेतु निर्देश दिए गए। व्यय लेखा रजिस्टर को स्कैन करते हुए जिले की वेबसाइट से अपलोड भी किया गया है ताकि जन सामान्य के लोग भी आसानी से देख सकें।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार सहित प्रत्याशी/प्रतिनिधि एवं व्यय लेखा टीम के लोग उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

12 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

12 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

12 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

13 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

14 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

14 hours ago