जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे सबसे बड़े अभियानों में से एक, ‘ऑपरेशन अखल’ लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सुरक्षा बलों ने रविवार को अभियान के दौरान मुठभेड़ में तीन और आतंकियों को मार गिराया, जिसके साथ ही इस ऑपरेशन में अब तक कुल छह आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, यह अभियान उन आतंकवादियों के सफाए के लिए चलाया जा रहा है, जो सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों को पहले से मिले इनपुट के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन अखल’ की शुरुआत की थी।
यह ऑपरेशन, ‘ऑपरेशन महादेव’ और ‘ऑपरेशन शिव शक्ति’ की सफलता के बाद शुरू किया गया है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियान में अत्याधुनिक हथियारों और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि आतंकवादियों के हर संभावित ठिकाने का पता लगाया जा सके।
अधिकारी के मुताबिक, आतंकियों से बरामद हथियारों और गोला-बारूद से स्पष्ट है कि वे बड़े हमलों की योजना बना रहे थे। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल चौकसी बनाए हुए हैं।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या सेना को दें।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…