श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत — नौ एक ही परिवार से


मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, घायलों के समुचित इलाज के निर्देश

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में रविवार को एक बड़ा और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया, जिसमें 15 लोग सवार थे। हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रही थी। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह नहर में जा गिरी। हादसे की भयावहता इस बात से समझी जा सकती है कि मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के थे। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलते ही जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भारी पुलिस बल एवं एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 11 लोगों की जान जा चुकी थी। गंभीर रूप से घायल चार श्रद्धालुओं को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है।

सीहागांव में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा छा गया है। परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को हरसंभव आर्थिक व प्रशासनिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

यह हादसा एक बार फिर यातायात सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को रेखांकित करता है। धार्मिक आस्था की इस यात्रा ने अचानक त्रासदी का रूप ले लिया, जिसे गोंडा जिले के लोग लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

1 hour ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

2 hours ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

2 hours ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

2 hours ago