छत के रास्ते घर मे घुसकर चोरों ने की चार लाख से अधिक की चोरी

चार लाख से अधिक का जेवर व 8 हजार रुपये नगद चुराए

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर में चोरों ने बीती रात छत के रास्ते घर मे घुसकर चार लाख रुपये से अधिक के गहने व घर मे रखा आठ हजार रुपये नगद चुराकर भाग गए।इसकी जानकारी घरवालों को सुबह जागने पर हुई तो शोर मचाने लगे। इसकी लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को घर वालों ने दी।
क्षेत्र के मधवापुर निवासी विकास यादव पुत्र स्वर्गीय श्यामदेव यादव के घर अज्ञात चोरों ने बीती रात करीब एक बजे घर के छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते नीचे कमरे में उतरकर बक्से में रखा एक हार सेट,झुमका,पायल,नथिया ,चांदी का करधन व सोने की अंगूठी सहित करीब चार लाख रुपये के गहने व आठ हजार रुपये नगद मकान के छत पर बक्से को ले जाकर ताला तोड़कर चुरा ले गए।हालांकि घर के लोगों का कहना है कि उस समय हम समझे कि नील गाय आई होगी। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से देने के बाद मौके पर पुलिस गई थी।

rkpnews@desk

Recent Posts

होटल और रेस्टोरेंट: स्वाद के नाम पर लापरवाही! देवरिया में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, कब जागेगा विभाग?

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विकास की राह पर बढ़ते इस जनपद में हर गली, हर चौराहे…

1 minute ago

शांति की बिसात पर महाशक्तियों की चाल: ट्रंप-ज़िनपिंग मुलाक़ात का सटीक विश्लेषण”

📌 क्या यह अमेरिका की जीत है या चीन की दूरदर्शी रणनीति?

47 minutes ago

दक्षिण कोरिया बुसान ट्रंप- ज़िनपिंग मुलाक़ात -दुनियाँ के लिए एक प्रतीकात्मक संदेश है,कि वैश्विक शांति…

58 minutes ago

31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) का पंचांग

तिथि-वार आदि तिथि: कार्तिक माह, शुक्ल पक्ष, नवमी (10:03 AM तक) वार: शुक्रवार विक्रम संवत्:…

3 hours ago

चुनावी दौर में बढ़ती हिंसा पर विपक्ष ने जताई चिंता,क्यों बटन के जगह ट्रिगर ने लिया

मोकामा में चुनावी हिंसा: जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी यादव…

4 hours ago