करनैलगंज(गोंडा) (राष्ट्र की परम्परा)एक ही रात में एक ही गांव में अज्ञात चोरों ने 3 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें लाखों रुपए के जेवरात, नगदी, कपड़े व आधा दर्जन एंडरायड मोबाइल आदि चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना कोतवाली करनैलगंज के अंतर्गत ग्राम पिपरी के मजरा बदले पुरवा की है। जहां मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने राम कुमार दुबे के घर में घुसकर नगदी, जेवर, 4 मोबाइल, कपड़े आदि लाखों रुपए का सामान पर हाथ फेर दिया। वही चोरों ने सुखदेव के घर से एक मोबाइल चोरी की। वहीं दीपक तिवारी के घर में छत के रास्ते घर में घुसकर एक एंड्राइड मोबाइल व नगदी चोरी कर ले गये। इस घटना में करीब तीन लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने तीनों लोगों की तरफ से एक ही तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…