लूट का खुलासा, 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1 अदद मोबाइल व नगदी बरामद

गोंडा । (राष्ट्र की परम्परा)स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी सचिन शुक्ला पुत्र शिव शरण शुक्ला निवासी भटपुरवा बनवारिया जनपद गोण्डा से आईटीआई चौराहे के पास उसका मोबाइल व 5000 रुपए लूटकर फरार हो गए थे। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-669/22 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमें लगाकर आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व प्रभारी सर्विलांस सेल को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर लूट में संलिप्त 2 आरोपी अभियुक्तों 1. अतुल दुबे पुत्र शंकर भगवान दुबे निवासी इंदिरापुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा एवं 2. विनय तिवारी पुत्र अध्धा प्रसाद तिवारी निवासी शुकुल पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।को मुखबिर खास की सूचना पर बनवरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 अदद मोबाइल व 1800 रुपए नगदी की बरामदगी की गई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार कर्ता टीम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह मय टीम एवं प्रभारी सर्विलांस सेल संतोष कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

12 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

12 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

12 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

13 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

13 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

13 hours ago