मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल बाजार में बृहस्पतिवार की रात एक आभूषण की दुकान का सटर तोड़कर चाँदी के आभूषण तथा साड़ी चोर उठा ले गए, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गयी।
कोतवाली क्षेत्र के सोफिगंज गाँव निवासी इंद्रजीत वर्मा की आभूषण तथा साड़ी की दुकान भातकोल बाजार में है, रोज की भांति दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह किसी ने सूचना दिया कि आपके दुकान का शटर टूटा हुआ है, मौके पर पहुंचे दुकानदार ने देखा की शटर टूटा हुआ है दुकानदार ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी ने सटर को खोल कर अंदर गये तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है और कुछ साड़ियां बगल की खाली जमीन में पड़ी हुई है इंद्रजीत ने बताया कि लगभग 10 हजार का चाँदी का आभूषण तथा साड़ी गायब हुई हैं। चोरी की घटना को लेकर जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम एवं पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया और बताया कि जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…