रात के अंधेरे में सक्रिय चोर, सलेमपुर स्टेशन से दो बाइक चोरी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार रात चोरों ने बेखौफ होकर दो अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। महज एक घंटे के भीतर हुई इन वारदातों से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों व स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पहली चोरी की घटना शाम करीब 7 बजे की है। ग्राम धुरिहट (पोस्ट कसीली) निवासी रवि ठाकुर पुत्र विजय बहादुर ठाकुर अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल स्टेशन परिसर में खड़ी कर कुछ देर के लिए हटे थे। लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।

इसके कुछ समय बाद रात करीब 8:15 बजे दूसरी चोरी की घटना सामने आई। भठवा तिवारी निवासी इरसाद अंसारी पुत्र सरताज अंसारी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी स्टेशन परिसर से चोरी हो गई। लगातार दो घटनाओं से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े – Epstein Files: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क की डिनर पार्टी फोटो से मचा बवाल

दोनों पीड़ितों ने सलेमपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गई मोटरसाइकिलों की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।

रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थल से एक ही रात में दो मोटरसाइकिलों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/earthquake-engineering-structural.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

1 hour ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

3 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

3 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

10 hours ago