धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर डे

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
चिकित्सक दिवस के अवसर पर बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के सभागार में, प्रकाश नर्सिंग स्कूल एवं इंदु इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग साइंसेज के छात्र-छात्राओं द्वारा चिकित्सक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ मनीष कुमार राय ने वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर नीतिश कुमार राय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ आनंद, प्राचार्य डॉ मनोज कौशल, डॉ प्रीति सिंह सहित सभी चिकित्सकों को बुके और माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर उपस्थित सभी चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ मनीष कुमार राय ने कहा कि चिकित्सक भगवान का रूप होता है और कोरोना काल में हजारों चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लाखों लोगों की जिंदगियां बचाई। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर यूपी मिश्रा, डॉ वरुण कुमार गुप्ता, डॉ विजय यादव, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ राघवेंद्र, डॉ योगेश यादव, डॉ रमेश, डॉक्टर विक्रम, डॉक्टर विनीत, डॉक्टर सुरेश, डॉक्टर उपेंद्र, मनजीत आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

19 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago