पत्रकारों के हितों के लिए दो लाख का होगा निःशुल्क बीमा -दिलावर सिंह

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी सत्र से संगठन के सभी सदस्यों का दो लाख का निःशुल्क बीमा होगा। उक्त घोषणा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में की। वे नगर के पटेल स्मारक सेवा संस्थान में आयोजित संगठन की मण्डलीय बैठक में कार्यसमिति के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि संगठन जनहित के कार्यों को वरीयता देता है, और उसमें भी अपने सदस्य पत्रकारों को सर्वोपरि मानता है।
अपने सम्बोधन में संगठन के गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि जो पत्रकार गिरोह बनाकर जगह-जगह पत्रकारिता के नाम पर वसूली करते हैं, उनका संगठन में कोई स्थान नहीं है और संगठन का कोई सदस्य ऐसा करते पाया गया तो संगठन उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा।
बैठक में लगभग एक दर्जन पत्रकारों को संगठन के परिचय पत्र वितरित किए गए।
बैठक में संगठन के गोरखपुर मण्डल प्रभारी कृष्ण चंद्र चौधरी, संजय वर्मा, मोहम्मद मोहसिन, संजय अग्रवाल, गणेश जी उपाध्याय, सुभाष चन्द्र, विश्वनाथ उपाध्याय, सुनील कुमार गुप्ता एडवोकेट, रामकृष्ण प्रजापति, अमियनाथ मिश्रा, दुर्गेश वर्मा, बाबूलाल सक्सेना, दयानन्द आर्य एडवोकेट, दीनानाथ यादव, चन्द्रभान यादव, प्रदीप यादव, श्यामू गुप्ता, कमलेश मणि त्रिपाठी, गौतम पाण्डेय, रुचिरंग पति त्रिपाठी, पञ्चानन पाण्डेय, दिनेश कान्त मिश्रा, सरदार सिमरजीत सिंह, रामनिवास प्रसाद आदि ने अपने अपने विचार रखें।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

23 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

23 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

23 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

23 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

23 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

23 hours ago