जनहित के लिये सब कुछ क़ुर्बान-विजय रावत
बरहज /देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
रविवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज देवरिया तहसील मार्ग पर बरहज सोनूघाट देवरिया मार्ग बनाने की माँग को लेकर पांचवें दिन भी प्रदर्शन हुआ, इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज सोनू घाट देवरिया सड़क बनाने की माँग को लेकर पिछले एक हफ़्ते से हमने गाँव गाँव जन जागरूकता अभियान चलाया जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों का समर्थन मिला। 17 फ़रवरी को भलुअनी से पैदल चलकर कर बड़े पैमाने पर तहसील पहुंचकर धरना होगा जिसमे जनता का सहयोग अपेक्षित है,और यह यह धरना तब तक होगा जब तक सड़क बन न जाये। इस दौरान मुख्य रूप से संजय सिंह, राकेश यादव, राहुल तिवारी, आदित्य कुमार, अनिश यादव, कृष्ण नन्द यादव, विरेंद्र यादव, पट्ट यादव, आदि लोग उपस्थित रहे ।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले…