महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ भागलपुर ब्लॉक गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भागलपुर ब्लॉक पूर्णतः शिवमय हो उठा। भोर की पहली किरण के साथ ही क्षेत्र के समस्त शिवालयों में घंटों-घड़ियालों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। भस्म, बेलपत्र, धतूरा, पुष्पमालाओं एवं आकर्षक रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित शिवालय दिव्य आभा बिखेरते नजर आए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
देवसिया, बलिया, रेवली, करौता, मईल, बगहा-बगही, मगहरा, सतरांव सहित आसपास के गांवों में हरि कीर्तन, शिव महापुराण एवं मानस पाठ का आयोजन दिनभर चलता रहा। मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा सभी शिवभक्ति में लीन दिखाई दिए।
रात्रि में भजन-कीर्तन मंडलियों द्वारा शिव महिमा का गुणगान देर रात तक किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पावन रात्रि में सच्चे मन से की गई आराधना से समस्त कष्टों का निवारण होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रद्धा एवं सेवा-भाव के साथ कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं भजन-कीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भागलपुर ब्लॉक शिवभक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह रंगा दिखाई दिया। चारों ओर गूंजते “हर-हर महादेव” के जयकारों ने वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में खोराबार पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार…

3 minutes ago

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

6 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

6 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago