निर्देश: गुणवत्ता में सुधार न होने पर भुगतान रोकने की चेतावनी
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत महादहा से मजूरी तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्गेश कुशवाहा ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण में मानकों की अनदेखी और सामग्री की गुणवत्ता में कमी पाई गई, जिस पर अभियंता ने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
करीब 5 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से एफ.डी.आर. टेक्नोलॉजी अत्याधुनिक तकनीक से बनाई जा रही इस सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग पटरी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण में घटिया ईंटों के इस्तेमाल की शिकायत की गई थी।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने इंटरलॉकिंग ईंटों की गुणवत्ता जांचने के लिए दो ईंटों को आपस में टकराया, जिससे ईंट तुरंत टूटकर बिखर गई। इस पर वह नाराज हो उठे और ठेकेदार को तत्काल घटिया ईंटों को हटाकर नए प्रमाणित फर्म से उच्च गुणवत्ता की ईंटें लाकर उपयोग करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, “यदि कार्य में आगे भी किसी तरह की अनियमितता या घटिया सामग्री का प्रयोग पाया गया, तो भुगतान पूरी तरह रोक दिया जाएगा।”
स्थानीय निवासियों के अनुसार, अभी तक जो ईंटें इंटरलॉकिंग के लिए लगाई गई हैं, वे कई जगहों पर पहले ही टूट चुकी हैं, जिससे सड़क की दीर्घकालिक मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…