रात भर गुल रही बिजली लोगो ने टहल कर गुजारी रात

सलेमपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जहा उत्तर प्रदेश के मुखिया विधुत सप्लाई को लेकर सख्त आदेश दे रहे है ।वही सलेमपुर के विधुत विभाग के कर्मचारी अपने कार्यों में सुधार करने को तैयार नहीं है ।सलेमपुर विधुत विभाग के कर्मचारी अपने मदमस्त हाथी वाली चाल में चलते रहते है ।इनको कोई फर्क नहीं पड़ता चाहे जनता कुछ भी झेल रही हो विधुत के अभाव में जनता पूरी रात रोड पर टहले या गांव के खलिहान में सोए इनको कोई फर्क नहीं पड़ता । मामला सलेमपुर के पशु चिकित्सालय के बगल से जा रहे विधुत पोल के टूट जाने का है जिससे सलेमपुर के भठवा धर्मपुर और परान छपरा गांव की सप्लाई होती है । यहा कुछ पोल पेड़ के गिरने से टूट गए जिसकी सूचना यहां के नागरिकों ने तत्काल विधुत विभाग को दी लेकिन विधुत विभाग के कर्मचारी अपनी मस्ती में मस्त देखते रहे और जनता दौड़ाती रही । पूरा दिन बीत गया रात बीत गई अभी तक ना टूटे पोल हटे नहीं नया पोल लगाने की कोई सुगबुगाहट हो रही है ।इस क्षेत्र की जनता पूरी रात उमस भरी गर्मी में इधर उधर रोड पर टहलती रही तो कुछ लोगो ने पेड़ो का सहारा लेकर रात काटी ।अब देखना है कि कब तक विधुत विभाग के कर्मचारी जागते है और इस क्षेत्र की विधुत सप्लाई शुरू हो पाती है ।सूचना के अनुसार इस मुहल्ले के पोल को गिरे लगभग 24 घंटा बीत चुके है । लेकिन अभी तक विधुत विभाग के कर्मचारियों में कोई सुगबुगाहट नही है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

4 minutes ago

विकासखंड का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति और अभिलेखों की हुई गहन समीक्षा

मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…

13 minutes ago

पुलिस प्रशासन ने अभिलेख, मालखाना व हवालात व्यवस्था की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना तरकुलवा निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन ने व्यापक समीक्षा…

23 minutes ago

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों और वैदिक मंत्रों से गूंजा गांव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…

32 minutes ago

परिवहन विभाग का विशेष मेला, कर भुगतान प्रक्रिया को बनाया गया आसान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…

1 hour ago

फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…

1 hour ago