भाजपा सरकार के नौ साल में सडकों का बुरा हाल है
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरहज विधानसभा की जर्जर सडकों को लेकर करुअना, भैया फुलवरिया व करूअना मगहरा मार्ग को लेकर भैया फुलवरिया मे सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार मे विकास का कोई काम नहीं हुआ है, यह सरकार विकास विरोधी हैं। इस सरकार को विकास से कुछ ल़ेना देना नहीं। केंद्र सरकार के नौ साल के कार्य काल का विकास जनता देख रही हैं। उन्होंने कहा कि पैना-सतराव मार्ग, बेलडाढ – कठनैया मार्ग, करौदी- भलुअनी मार्ग, करूअना से मगहरा तक का बुरा हाल हैं।
अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। क्योकि जो सड़क भाजपा सरकार के नौ साल में नहीं बन सका अब उस सड़क का शिलान्यास कर रही हैं। अब इस सरकार को जनता जान चुकी हैं और आने वाले लोक सभा चुनाव का इन्तजार कर रही हैं। आगे सपा नेता रावत ने कहा कि अगर जल्द ही करूअना- मगहरा, व करुअना भैया फुलवारी मार्ग पर काम चालू नहीं हुआ तो हम समाजवादी गांव के लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से संजय सिंह विवेक कुमार, अजय यादव, अनिश शर्मा, राहुल तिवारी, विकास यादव, सेराज खा,जावेद, विपीन सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…
अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…