पॉवरलूम कारखाना का किया गया औचक निरीक्षण

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना स्थानीय ब्लाक के ग्राम खैराबाद में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार एवं सहायक निदेशक कारखाना संदीप कुमार सिंह तथा सहायक श्रम आयुक्त मऊ प्रशांत कुमार सिंह ने श्रम विभाग की पूरी टीम के साथ, पावर लूम कारखाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सभी उद्यमियों को अधिनियम के तहत पंजीकरण के लाभों से अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निदान एवं समाधान किए, बाद में सहायक श्रम आयुक्त द्वारा पावर लूम संचालित संचालकों को यह निर्देश दिया कि यदि आपके यहां 5 या उससे अधिक कर्मकार कार्य कर रहे हैं तो अनिवार्य रूप से आप अपना पंजीयन कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत निवेश मित्र के पोर्टल पर जाकर अवश्य पंजीयन कराये। सहायक निदेशक कारखाना द्वारा यह बताया गया कि पावर लूम, पेट्रोल पंप, राइस मिल, दाल मिल, संचालक जिनके यहां कम से कम 5 मजदूर काम कर रहे हैं वह अपना पंजीयन अवश्य कराएं। निरीक्षण के दौरान टीम ने लगभग 20 पावर लूम एवं 40 से अधिक लोगों के काम में लगे रहने हेतु पंजीयन कराने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी बताया कि अगर दोबारा जांच के दौरान कोई भी पावरलूम संचालक के यहां पंजीयन नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

8 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

19 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

19 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago