जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही मचा कोहराम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

ग्राम सभा सिंगही के पुरानी बस्ती में बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के जवान मन्देव पांडेय का शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सुभाष चंद राय के नेतृत्व में जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार मझौवा घाट पर किया गया। जवान के पुत्र शक्तिदेव पाण्डेय ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। बिगहीं निवासी मन्देव पाण्डेय (52) सीआरपीएफ सिकंदराबाद में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी तबीयत 5 अगस्त को अचानक खराब हो गई थी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनका शव हवाई जहाज से वाराणसी लाया गया और वहां से 95 वाहिनी सीआरपीएफ के माध्यम से उनके पैतृक आवास सिंगही भेजा गया। शव पहुंचते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की पत्नी इन्दू पाण्डेय, तीन पुत्रियां और एक पुत्र शक्तिदेव पाण्डेय की आंखों में आंसू थे। मन्देव पाण्डेय का परिवार बुरी तरह से टूट चुका था।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

43 minutes ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

1 hour ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

1 hour ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

2 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

3 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

3 hours ago