तीन बेटों व एक बेटी को भी ले गई
एक लाख नगद व गहने गायब, मुकदमा दर्ज
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
बांसडीह कस्बे के उत्तर टोला मुहल्ले के एक व्यक्ति ने पड़ोस के एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपनी पत्नी व चार बच्चों को भगा ले जाने का आरोप लगया है।उसका कहना है कि पत्नी एक लाख रूपये नगद व लाखों रूपये के गहने भी साथ ले गई है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। वार्ड नम्बर एक के विनय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह मंगलवार को दिन में मजदूरी करने गया था। इसी वीच घर से फोन आया कि मेरी पत्नी संगीत देवी, तीन बेटे व एक बेटी घर पर नही हैं। मैंने घर आकर देखा तो जमीन खरीदने के लिए रखे एक लाख रूपये नहीं थे। साथ में सोने-चांदी का मंगटीका, नथिया, मंगलसूत्र, कनफूल आदि गहने गायब थे। विनय ने आरोप लगाया है कि मेरे पड़ोस का रवि कुमार रूपये, गहने के साथ मेरी पत्नी व बच्चों को लेकर भाग गया है। पुलिस विनय की तहरीर पर बीएनएस की धारा 137(2), 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…