(संत कबीर नगर से नवनीत मिश्र की रिपोर्ट)
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के लहुरादेवा गांव के उसरी पुरवा में एक आश्चर्यजनक घटना के चलते ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बृजेश यादव और शैलेश यादव के मकान के पीछे अचानक लगभग 8 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार जमीन धंसने की सूचना पर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि घर के पीछे की मिट्टी धंस चुकी थी। गड्ढा देखने के लिए जुटी भीड़ में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे भू-गर्भीय हलचल से जोड़कर देखा, तो कुछ ने बारिश या कमजोर मिट्टी को इसका कारण बताया।
गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों ने अन्य लोगों को वहां न जाने की अपील की और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बरतने को कहा। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच की मांग की है।
योजनाओं व उपलब्धियों का दिया विस्तृत ब्यौरा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र और अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह…
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय…
बनकटा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष की लहरभैंसही गांव के अनुराग द्विवेदी डीपीआरओ तथा प्रताप छापर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के निवासी सुधाकर कुमार…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ में आगामी 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली…