गला घोंट कर हत्या की आशंका
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा गॉव में रामलीला देखने गए 17 वर्षीय युवक का शुक्रवार की सुबह धान खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गला घोंट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है । सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी ।
थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी 17 वर्षीय शिवम यादव गुरुवार की रात में खाना खाने के बाद गॉव में हो रही रामलीला देखने की बात अपने माँ से कह कर गया था । अगले दिन सुबह शिवम का शव धान के खेत में मिला । सुबह शौच करने गए लोगो ने खेत मे पड़े अज्ञात शव देखने के बाद शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही वहां भारी भीड़ इक्कट्ठी हो गयी। फिर लोगों ने उसकी पहचान शिवम के रुप मे की। परिजनों ने बताया कि वह कल रात को भोजन करने के बाद रामलीला देखने गया था लेकिन रात को वापस नहीं लौटा।शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा है।इसके पिता शैलेंद्र यादव बाहर प्राइवेट नोकरी करते हैं , शिवम के दोनो बड़े भाई पिता के साथ रहते हैं ।घर पर मां के साथ शिवम रहता था । मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे के लेकर थाने पहुच कर पीएम की कार्यवाही में जुट गई था घटना की तपशीष में भी जुट गई!
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…