आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान के विरोध में उप्र में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी व राहुल गांधी का पुतला फूंका उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के निर्देशानुसार उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजपा नेता व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, इस दौरान भाजपा नेताओं ने कलक्ट्रेट चौराहे पर राहुल गांधी व त्रृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखड़ का मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया गया और कुकृत्य का वीडियो कांग्रेस राहुल द्वारा बनाया गया। इसका भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए माफी मांगने का मांग किया। जिले से भाजपा के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के राकेश सिंह, जिला मंत्री पवन सिंह, शशिकांत राय, जिला मंत्री अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दीपक सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति के अपमान की घोर निन्दा की।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…