रास्ते के विवाद को लेकर दो पट्टीदारोंमे हुई जमकर मार-पीट

मारपीट के दौरान दोनो पक्षों मे लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार भी जमकर चले, पांच लोग हुए बुरी तरह जख्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेहरा टोला महुलानी में सोमवार की दोपहर मे दो पट्टीदारों में रास्ते की जमीन को लेकर जमकर लाठी- डंडे व धारदार हथियार से मार-पीट हुई जिसमे प्रथम पक्ष से प्रभावती पत्नी रामदीन 55 , सोनू पुत्र रामदीन 22 व दूसरे पक्ष से जितेन्द्र पासवान पुत्र अदालत 26 अदालत पुत्र बलिराम 60व सरोज पत्नी मनोज पासवान 26 लहू-लुहान हो गए। धारदार हथियार के वार से किसी का सर फटा,तो किसी का हाथ, पैर,पेट मे गहरा जख्म हो गया है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रतनपुर सीएचसी ले गई जहां से पांचों घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस सन्दर्भ मे थानाध्यक्ष परसा मलिक प्रिंस कुमार का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों मे मार-पीट हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

54 minutes ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

54 minutes ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

55 minutes ago

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

1 hour ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

2 hours ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

2 hours ago