फाइलेरिया जागरूकता एवं दवा वितरण शिविर आयोजित
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले शिवशंकर चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तुंगपार में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय फाइलेरिया जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला मलेरिया अधिकारी डा. राकेश कुमार पाल ने फाइलेरिया बीमारी के विषय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों और छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताते हुए इसके उन्मूलन के उपाय भी बताए।
शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी ने स्वयं इस बीमारी से बचाव हेतु दवा खाकर दवा वितरण का आरम्भ किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार मिश्र, मलेरिया अधीक्षक सीमा, चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, विश्वजीत दुबे, शेषनाथ चौधरी सहित महाविद्यालय के सभी इकाइयों के एनएसएस स्वयंसेवक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…