अंग्रेजों के जमाने की जेल में एक भी कैदी नही

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

अंग्रेजों के जमाने का
जेल महीनों से बंदी बिहीन है। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए कारागार की जमीन को चिह्नित करने के बाद करीब करीब छह माह पहले यहां के सभी बंदियों को वाराणसी आजमगढ़ और मऊ शिफ्ट कर दिया गया। उसके बाद से बलिया का बंदीगृह बंद पड़ा है।
रोजाना छोटे-बड़े मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस गैर जनपद भेज रही है। अंग्रेजों ने वर्ष 1917 में शहर के उत्तरी इलाके में पुलिस लाइन से सटे करीब 14.6 एकड़ जमीन पर जिला जेल का निर्माण कराया था। स्वतंत्रता अआंदोलन के दौरान शेरे बलिया चित्तू पांडेय, पडित महानंद मित्र समेत अन्य सेनानियों को इसी जेल में बंद रखा
शासन ने जुलाई 2024 में खाली करा दिया या बन्दीगृह.

नए जेल मदन के निर्माग को अबतक जमीन भी नहीं

बलिया कारागार की भूमि पर होना है मेडिकल कॉलेज का निर्माण

मजबूरी में हर दिन गैर जिला भेजे जा रहे हैं गिरफ्तार लोग कुछ दशकों से शहर का विस्तार हुआ तो जेल के आसपास कालोनियां बस गई। 339 बंदियों की 0क्षमता वाले जिला कारागार में अक्सर दो गुना से भी अधिक बन्दी रखे जाते थे। जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की योजना बनी तो जमीन की तलाश होने लगी। जिला प्रशासनको जेल को जमीन मुफीद लगी, वहां मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मंजूरी मिल गई। जुलाई 2024 में जेल के बंदियों को गैर जनपद शिफ्ट करा कर कैदियों को सेंट्रल जेल (वाराणसी)जबकि विचाराधीन बंदियों को आमजगद और मऊ की जेलों में पहुंचा दिया गया। जेल की जमीन मेडिकल कॉलेज के नाम से खतौनी में दर्ज भी हो गई। नए जिला जेल के लिए शहर से करीब नौ किमी दूर नारायणपाली गांव में 60 एकड़ जमीन चिन्हित तो हुई लेकिन अंतिम मुहर अबतक नहीं लग सका है। पेशी पर हर दिन वाहन से कोर्ट लाएं जाते हैं बंदी: गैर जनपदों से बंदियों को पेशी पर लाने व ले जाने के लिए पुलिस की बड़ी गाड़ी तथा एक दर्जन पुरुष और महिला पुलिसकर्मी भी लगते है

| परिजनों को मुलाकात में होती है कठिनाई

बंदियों के गैर जनपदों के जेलों में बंद होने से उनके परिजनों को भी हो रही है कठिनाई। मुलाकात के लिए परिजन सुबह ही यहां पहुंच जाते है ताकि उनका रजिस्ट्रेशन हो सके। लम्बे इंतजार के बाद यह भेंट करने में कामयाब हो पाते हैं। कई बार समय से नहीं पहुंचने पर बैरंग ही लौटना पड़ता है। आर्थिक नुकसान अलग से होता है।हर दिन मऊ और आजमगढ़ की दौड़ लगाते हैं। सूत्रों की मानें तो सुबह पेशी पर लेकर आने वाले जवान थानों द्वारा पकड़े गए अन्य आरोपियों को साथ लेकर वापस जाते हैं। रात में पुलिसकर्मी आजमगढ़ अथवा मऊ में हो रुक जाते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

46 minutes ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

59 minutes ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

1 hour ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

3 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

3 hours ago