भोपाल रेलवे स्टेशन पर सतर्कता और तत्परता से महिला की जान बचाई गई

आरपीएफ और ट्रेन स्टाफ की हो रही सराहना

भोपाल (राष्ट्र की परम्परा) 08 मई 2025 को भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बाल बाल बची ।जब हमसफर एक्सप्रेस (20481) जैसे ही प्लेटफॉर्म से रवाना हुई, तभी एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए फिसल गई।
महिला के हाथ में एक सूटकेस था और वह असंतुलित होकर गिरने लगी।
इस गंभीर स्थिति को समय रहते ट्रेन मैनेजर रोमेश चौबे ने देख लिया और उन्होंने तत्काल प्रेशर ड्रॉप कर ट्रेन को रोका।
इस त्वरित कार्रवाई के चलते ट्रेन रुक गई और आरपीएफ स्टाफ ने तुरंत पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस सूझबूझ और मानवीय संवेदना के चलते एक अनमोल जान बच गई।
हमसफर एक्सप्रेस भोपाल से इटारसी के लिए रवाना हो रही थी, और इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि रेलवे स्टाफ की सतर्कता यात्रियों की सुरक्षा में कितना बड़ा योगदान देती है।
ट्रेन मैनेजर रोमेश चौबे को इस साहसी और जिम्मेदार कदम के लिए यात्रियों और रेलवे प्रशासन की ओर से साधुवाद और सराहना मिल रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago